फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assistant Consolidation Officer arrested for taking bribe of Rs 20 thousand from farmer

Moradabad News: किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Assistant Consolidation Officer arrested for taking bribe of Rs 20 thousand from farmer
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बबनपुर कलां में रिश्वत के 20 हजार रुपये ले रहे सहायक चकबंदी अधिकारी फकीरी लाल शाह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी गांव बबनपुर कलां निवासी भोजराज के खेत की पैमाइश के लिए गया था। वहीं रिश्वत के रुपये लेने के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझौला निवासी किसान नफीस खान को बुलाया था। रुपये देते समय ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी का ड्राइवर भी था, जिसको टीम ने हिरासत में लिया है। कैलादेवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझौला में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव के निवासी नफीस का अपने पड़ोसी पूरन आदि से विवाद विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उसने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस पर बहजोई थाने में शिकायत की गई। इसके बाद समस्या का समाधान हो गया। आरोप है कि इसके बाद भूमि की पैमाइश कर उस पर कब्जा दिलाने के एवज में सहायक चकबंदी अधिकारी फकीरी लाल शाह ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इससे परेशान होकर किसान ने 12 नवंबर को मुरादाबाद पहुंचकर एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। जिसके बाद टीम शुक्रवार को संभल पहुंच गई। पहले तो सहायक चकबंदी अधिकारी ने अपने ड्राइवर दाऊद इब्राहिम को बहजोई बाईपास पर भेजा। बाईपास पर पहुंचकर जब नफीस ने देखा कि सहायक चकबंदी अधिकारी नहीं है तो पूछने पर उसने बताया कि वह गांव बबनपुरी में पैमाइश कर रहे हैं। इस पर नफीस ने वहीं पहुंचकर रुपये देने को कहा। जिसके बाद सभी लोग बबनपुरी पहुंच गए। जैसे ही सहायक चकबंदी अधिकारी को रुपये दिए, वैसे ही टीम ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चालक दाऊद इब्राहिम को भी हिरासत में लिया गया। मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कैलादेवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

12 नवंबर को किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि किसान से रिश्वत मांगी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर टीम के साथ सहायक चकबंदी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, प्रभारी, एंटी करप्शन टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed