{"_id":"6a5e8c751d1fb9abf00299ba","slug":"assault-over-legal-dispute-young-woman-consumes-pesticide-condition-critical-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-114634-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुकदमे की रंजिश में मारपीट, युवती ने पीया कीटनाशक, बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुकदमे की रंजिश में मारपीट, युवती ने पीया कीटनाशक, बिगड़ी हालत
विज्ञापन
कांठ। पाॅस्को व अन्य गंभीर धाराओं में विचाराधीन मुकदमे की रंजिश में मारपीट और प्रताड़ित करने से परेशान होकर युवती ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर (कीटनाशक) पी लिया। पता लगने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पीड़िता के पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ कांठ सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जांच रही है।
छजलैट क्षेत्र की पीड़िता ने जून 2025 को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि गांव के युवक ने उसे अपनी बातों में उलझाकर बिना उसकी मर्जी के संबंध बनाए। उस वक्त वह नाबालिग थी। वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि वह नाबालिग है, शादी नहीं कर सकता। आरोप था कि बाद में कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने शादी कर ली थी, लेकिन वह उसे छोड़ कर चला गया। जब वह उसके घर रहने पहुंची तो उसे आरोपी व उसके परिजनों ने जान से मारने की कोशिश की और धक्के देकर घर से भगा दिया। तब पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से पीड़िता मायके में है। उसके पिता का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इसमें गवाही भी चल रही है। अब पीड़िता के पिता का आरोप है कि इस मामले को लेकर आरोपी रंजिश मानते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी धमकी देते हैं। 19 जुलाई की शाम को जब उसकी बेटी गांव में दवाई लेने जा रही थी, तभी मामले में आरोपी सहित तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोककर गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इनकी प्रताड़ना से परेशान होकर ही उसकी बेटी ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ छजलैट पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। थाने के एसएसआई वासिफ अली ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।