फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Asked for five lakh rupees in lieu of leaving the soldier's wife

सिपाही की पत्नी को अगवाकर मांगी पांच लाख की फिरौती, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Asked for five lakh rupees in lieu of leaving the soldier's wife
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र से अगवा की गई सिपाही की पत्नी को छोड़ने के बदले आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी में मांगी है। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गुरुवार को मुख्य आरोपी के साथी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी और सिपाही की पत्नी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ निवासी सिपाही मुरादाबाद में तैनात है। वह परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र में रहता है। 26 जनवरी को सिपाही ने सिविल लाइंस थाने में कटघर थाना के दस सराय लाल नगरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आसिफ पाशा समेत आठ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसमें सिपाही ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर ले गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सिपाही ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को छोड़ने के बदले में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी आसिफ पाशा के साथी सिविल लाइंस के जिगर कालोनी निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह अपहरण के दौरान आसिफ पाशा के साथ मौजूद था और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने में भी वह शामिल रहा है। निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी पहुंची थी महिला
मुरादाबाद। पुलिस ने केस में सिपाही की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। जिसमें आरोप है कि महिला ने धमकी दी थी कि वह सिपाही को सबक सिखाएगी। उसने आरोपियों को उकसाया था कि वह उसके पति से पांच लाख रुपये की मांग करें। मंगलवार को भी महिला आरोपी के साथ कचहरी पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस ने कचहरी में घेराबंदी कर आरोपी और महिला को पकड़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान महिला बुर्का पहनीं महिलाओं की आड़ लेकर वहां से भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पैरवी में विधायक ने किया फोन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ पाशा के दोस्त नदीम को गिरफ्तार किया तो नेता भी उसे छुड़वाने के लिए पैरवी में जुट गए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि एक विधायक के नाम से भी थाना प्रभारी के पास कॉल आई थी और आरेेपी नदीम को छोड़ने के लिए पैरवी की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed