फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ask for money by hacking fb id

बसपा नेता की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
ask for money by hacking fb id
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले बसपा नेता सुनील आजाद की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठग ने उनके मित्रों को मैसेज भेजकर रकम की मांग की है। लोगों ने उन्हें कॉल की, तब उन्हें फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी हो सकी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरथला सोनकपुर निवासी अधिवक्ता व बसपा नेता सुनील आजाद ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार रात साढ़े दस बजे साइबर ठग ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद मैसेंजर से मैसेज भेजकर साइबर ठग ने दो घंटे के अंतराल में ही चालीस से ज्यादा लोगों से रुपयों की मांग की है। उनके परिचितों ने जब उन्हें कॉल की तो पता चला कि फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की बात लिखकर रुपयों की मांग की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से साइबर ठग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed