{"_id":"5785f8164f1c1b117a13ed28","slug":"ashok-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक कटारिया के जरिए गुर्जरों को साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक कटारिया के जरिए गुर्जरों को साधने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
अशोक कटारिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने संघ की नर्सरी का प्रोडक्ट माने जाने वाले फायर ब्रांड नेता अशोक कटारिया को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा है। पिछले 18 सालों से भाजपा से जुड़े अशोक कटारिया फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
मुरादाबाद, बरेली और मेरठ में छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू करने वाले अशोक कटारिया की गिनती पश्चिमी यूपी के तेज तर्रार भाजपा नेताओं में होती है। संघ से जुड़ा रहने की वजह से उन्हें वैचारिक रूप से भी मजबूत माना जाता है। पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोटरों की अच्छी खासी तादाद है, लिहाजा एक गुर्जर नेता को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की ‘कैबिनेट’ में महामंत्री की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने ट्रंप कार्ड चला है।
पश्चिम के जिलों से वह अकेले नेता हैं जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने की वजह से युवाओं में भी उनकी ठीक पकड़ मानी जाती है। अशोक कटारिया भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उधर, चंदौसी की मंजू दिलेर को प्रदेश मंत्री बनाकर केश प्रसाद मौर्य की टीम में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।