फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ashis and panjili became topper in isc

आशीष और प्रांजलि संयुक्त रूप से जिले के टॉपर बने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ashis and panjili became topper in isc
मुरादाबाद। आईएससी ने शनिवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के चेहरे परिणाम देखकर खिल उठे। मुरादाबाद जिले में 97.50 फीसदी अंक के साथ आशीष कुमार सैनी और प्रांजलि गुप्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज, टाइनी टॉट्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, जीके वेल्हम्स कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वकेंद्र परीक्षा दी थी। ये परीक्षाएं बोर्ड के पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा हुई थी। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदू पारीख ने बताया कि जिले में 712 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से सभी 280 छात्राएं उत्तीर्ण हैं। वहीं, 432 छात्रों में से 18 छात्र ऐसे हैं, जिसमें से कुछ ने परीक्षाएं छोड़ दी थीं और कुछ स्वास्थ्य कारणों से सभी विषयों की परीक्षा नहीं दे पाए थे। इसलिए ये छात्र अनुत्तीर्ण हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले की टॉप टेन में 14 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इस सूची में भी छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा है। टॉप टेन में आठ और टॉप फाइव में चार छात्राएं हैं। वहीं यदि स्कूलों के हिसाब से बात करें तो सिप्रंगफील्ड्स कॉलेज के छह विद्यार्थी टॉप टेन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed