फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Asad Encounter: SP MP Burke said this is oppression there is law in our country

Asad Encounter: सपा सांसद बर्क बोले- ये जुल्म है, हमारे देश में कानून है, अदालत है और वहीं इंसाफ होना चाहिए

Thu, 13 Apr 2023 10:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Apr 2023 10:48 PM IST
सार

सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनकाउंटर कानूनी फैसला नहीं है। अगर वो मुजरिम थे तो जेल भेजना चाहिए था। अदालत से केस चलता और उन्हें फांसी होती या जो भी सजा तय होती।

विज्ञापन
Asad Encounter: SP MP Burke said this is oppression there is law in our country
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर को सपा के संभल सांसद डॉ. बर्क ने जुल्म बताया है। कहा है कि इंसाफ के लिए हमारे देश में कानून है और अदालत हैं। अदालत से भले फांसी हो जाए लेकिन ऐसे एनकाउंटर करना जुल्म है।

विज्ञापन

गुरुवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और दूसरे युवक गुलाम को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। यह इंसाफ नहीं है। हमारे देश के कानून और अदालत से इंसाफ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनकाउंटर कानूनी फैसला नहीं है। अगर वो मुजरिम थे तो जेल भेजना चाहिए था। अदालत से केस चलता और उन्हें फांसी होती या जो भी सजा तय होती। यह एनकाउंटर मसले का हल नहीं है। कोई जुर्म करता है तो फैसला कानून से ही होना चाहिए। अदालत के फैसले से किसी को कोई एतराज नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed