फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   As soon as Lakhtakia was caught by the police, the absconding history-sheeter was for 41 days

लखटकिया होते ही पुलिस की गिरफ्त में आया 41 दिन से फरार फहीम एटीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
As soon as Lakhtakia was caught by the police, the absconding history-sheeter was for 41 days
पाकबड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा फहीम एटीएम से मिलने प - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दो सिपाहियों को कमरे में बंद कर पत्नी संग फरार होने वाला फहीम एटीएम लखटकिया होते ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वो 41 दिन से फरार चल रहा था। एक दिन पहले ही एडीजी की ओर से उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। इससे पहले भी ऐसे कई आरोपी रहेहैं जो इनाम घोषित होते हुए पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम पांच मई को फरार हुआ था। उसी दिन एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके दो दिन बाद ही डीआईजी की ओर से फहीम उर्फ एटीएम पर इनाम की राशि बढ़ाकर पचास हजार कर दी गई थी। पुलिस और एसओजी और एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

अब एक दिन पहले ही बरेली जोन के एडीजी राज कुमार की ओर से फरार हिस्ट्रशीटर फहीम एटीएम पर एक लाख रुपये रुपये की घोषणा की थी। इनाम की राशि बढ़ने के एक दिन बाद ही पुलिस ने उसे पाकबड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ में दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकबड़ा से भागा, उसी क्षेत्र में गच्चा खाया
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र के ऊमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम को बिजनौर से पांच मई को मुरादाबाद न्यायालय में पेशी के लाया गया था। कोर्ट में बिना पेशी कराए ही सिपाही फहीम को कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित मकान में उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। यहां दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया था। इसके बाद फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चले गए थे। मौका पाकर फहीम और उसकी पत्नी ने सिपाहियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। मकान के बाहर खड़ी कार में बैठकर पति पत्नी फरार हो गए थे। अब 41 दिन बाद फहीम एर्फ एटीएम उसकी क्षेत्र में गच्चा खा गया। पुलिस का दावा है कि फहीम दिल्ली की ओर से कार से मुरादाबाद की ओर आ रहा था। पाकबड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ के बीच उसे गिरफ्तार किया गया है।
फहीम के खिलाफ दर्ज हैं 29 मुकदमे दर्ज
कांठ। मुठभेड़ के बीच पुलिस की गिरफ्त में आए फहीम एटीएम के खिलाफ मुरादाबाद समेत अन्य जनपदों के थानों में हत्या, लूट, डकैती, चोरी समेत अन्य धाराओं में 29 मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक, कांठ थाने में आठ, छजलैट थाने में दो, गलशहीद थाने में पांच, बिलारी में एक और पाकबड़ा में एक, नोएडा के थाना सेक्टर 24 में दो, बरेली के इज्जतनगर, सीबीगंज में एक- एक,
इनके अलावा उत्तराखंड के पंतनगर थाने में दो, रुद्रपुर में एक, संभल जनपद के चंदौसी में एक, हरियाणा के गुरुग्राम सदर थाने में एक, हापुड़ के हाफिजपुर में दो, बदायूं के बजीरगंज और में मुकदमे दर्ज हैं।
फहीम ने पत्नी आसमा को लड़ाया था चुनाव
कांठ। हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम वर्ष 2017 में अपनी पत्नी आसमा को नगर पंचायत उमरी कलां से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा चुका है। उसने मतदाताओं को एक वीडियो वायरल कर धमकी भी दी थी कि वह उसकी पत्नी के पक्ष में मतदान करें, नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा, लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। फहीम एटीएम की दो पत्नी हैं, जो पत्नी अब से सवा महीने पहले उसे अपने साथ भगा कर ले गई थी, वह आसमा है, जबकि दूसरी पत्नी नेहा है। संवाद

पुलिस ने कुर्क की थी 70 लाख की संपत्ति
कांठ। कुख्यात अपराधी फहीम एटीएम ने तमाम स्थानों पर अपराध कर जुटाई की भारी भरकम रकम से अपने रिश्तेदारों के नाम पर कई स्थानों पर संपत्ति खरीदी थी। इसमें से एक तीन मंजिला घर कांठ के उमरी कलां में उसकी नानी खूशनुदा खातून के नाम भी था। फहीम एटीएम के फरार रहने पर वर्ष 2020 में कांठ थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम ने न्यायालय से आदेश लेकर 70 लाख के इस घर को कुर्क किया था। संवाद

पाकबड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए फहीम एटीएम को लेकर पहुंचे पु

पाकबड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए फहीम एटीएम को लेकर पहुंचे पु- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed