फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   As soon as he took charge, the DM inspected the hospital

Moradabad News: चार्ज लेते ही डीएम ने जांचा जिला अस्पताल, सीलन देख भड़के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
As soon as he took charge, the DM inspected the hospital
मुरादाबाद। नवागत डीएम अनुज कुमार सिंह चार्ज लेने के चंद घंटे बाद ही जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। दोपहर 1:55 बजे डीएम पहुंचे तो तमाम कर्मचारी हक्के बक्के रहे गए। जिला अस्पताल को भी 10 मिनट पहले ही डीएम के निरीक्षण की सूचना मिली थीं।
विज्ञापन

डीएम ने ओपीडी की ओर से होते हुए इमरजेंसी, सारी व सर्जरी वार्ड का मुआयना किया। सारी वार्ड में मरीजों के लिए एसी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी की दीवार पर सीलन देखकर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को मरम्मत कराने के लिए कहा। एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने उन्हें बताया कि पुताई कराने के लिए बजट नहीं मिला है। मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था लेकिन बजट नहीं मिला। इस पर डीएम ने फौरन एक संस्था के सहयोग से जिला अस्पताल में सीलन व एसी आदि कार्य कराने के निर्देश दिए। संस्था के सदस्यों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया है। डीएम ने सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों से बात भी की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि समय से दवा व खाना मिलता है या नहीं, डॉक्टर देखने आते हैं या नहीं। मरीजों से संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण में डीएम के साथ सीडीओ सुमित यादव, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुलवाकर देखे सिरींज के बॉक्स
डीएम ने अस्पताल में वेस्ट मैनेजमेंट का भी जायजा लिया। उन्होंने देखा कि बायोमेडिकल वेस्ट व अन्य सामग्री इधर उधर तो नहीं फेंकी जा रही है। मरीजों की दवाओं के बॉक्स व सिरींज आदि भी खुलवाकर देखे। मरीजों के बेड के पास उनके 24 घंटे का प्रोटोकॉल लिखने के लिए कहा। जो दवाएं उन्हें दी जा रही हैं, उसकी जानकारी रजिस्टर में भरने के लिए कहा गया। दवाओं की उपलब्धता व रखरखाव ठीक पाया गया। दो वार्डों का निरीक्षण करने के बाद डीएम लौट गए। उन्होंने सीलन व चादरों के अलावा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल का स्टाफ अलर्ट, वहां नहीं गए डीएम
जिला अस्पताल मेंं मुआयने के दौरान महिला अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ अलर्ट हो गया। उन्हें लगा कि डीएम जिला अस्पताल से निकलकर सीधे वहीं पहुंचेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएमएस डॉ. निर्मला पाठक ने बताया कि हमारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। आज नहीं तो कल जिलाधिकारी का निरीक्षण होना ही है। साफ सफाई, मरीजों को दवा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सामान्य दिनों में भी यह किया जाता है।


- जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में इमरजेंसी व एक वार्ड में छिटपुट खामियां मिली हैं। दीवारों पर सीलन है। इसे ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। बाकी काम सही पाया गया। जो खामियां संज्ञान में आएंगी उन्हें दूर कराया जाएगा। - अनुज कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article