{"_id":"670afd8b8b5d6f363c03b844","slug":"aryan-juyals-blast-in-ranji-remained-not-out-on-90-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-499138-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रणजी में आर्यन जुयाल का धमाल, 90 पर नॉटआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रणजी में आर्यन जुयाल का धमाल, 90 पर नॉटआउट
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी के कप्तान मुरादाबाद के आर्यन जुयाल का बल्ला रणजी की शुरुआत से ही आग उगलने लगा है। पहले ही मैच में बंगाल के खिलाफ आर्यन 90 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। उनकी पारी की बदौलत यूपी की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन पर पहुंच गई है।
इससे पहले बंगाल ने 311 रन बनाए। जवाब में यूपी के कप्तान सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे। उन्होंने 195 गेंदों में 46.15 के स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए हैं। इस पारी में आर्यन ने आठ चौके जड़े हैं। यूपी की टीम अब भी बंगाल से 113 रन पीछे है और सात विकेट हाथ में हैं। वहीं बंगाल की ओर से टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अमरोहा निवासी मो. शमी के छोटे भाई मो. कैफ खेल रहे हैं। उन्होंने यूपी के खिलाफ एक विकेट लिया।
यूपी के लिए आर्यन जुयाल पिछले सीजन में एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं। उस मैच में उन्होंने केरल के खिलाफ शतक जमाया था। इस बार बंगाल के खिलाफ वह इस प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं। इस बार पूरे सीजन में कप्तानी का दारोमदार आर्यन के कंधे पर ही है। यूपी की टीम में मुरादाबाद के स्पिन गेंदबाज शिवम शर्मा भी शामिल हैं। हालांकि, उन्हें बंगाल के खिलाफ अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
- विकेट के पीछे आर्यन ने किए दो शिकार
विकेटकीपर के तौर पर भी आर्यन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने बंगाल के खिलाफ विकेट के पीछे दो शिकार किए। यश दयाल की गेंदबाजी पर एआर एसवरन को विकेट के पीछे से कैच आउट किया। इस तरह विपरज निगम की गेंदबाजी पर बंगाल के सुदीप कुमार को शिकार बनाया। आर्यन की कप्तानी में प्रियम गर्ग, नितीश राणा जैसे खिलाड़ी खेेल रहे हैं। आर्यन का कहना है कि वह अपने प्रदर्शन के साथ पूरी टीम को साथ लेकर चलना चाहते हैं। उनका लक्ष्य इस बार यूपी की टीम को चैंपियन बनाना है।