फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Arvind became the President of Income Tax Bar Association

Moradabad News: अरविंद कुमार सिंघल फिर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Arvind became the President of Income Tax Bar Association
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंघल अध्यक्ष चुने गए। संगठन के लोगों ने मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक सभा आयकर टैक्स ऑफिस के बार रूम में हुई। चुनावी सभा में सर्व सम्मति से अरविंद कुमार सिंघल को अध्यक्ष और अतुल सक्सेना को सचिव चुना गया। इस दौरान सचिव ने सभा की पिछली बैठक की रिपोर्ट पढ़ी। सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। ऑडिटर गौरव ने संस्था की ऑडिट रिपोर्ट पढ़ी। बैठक में शाहिद हुसैन को उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राहुल सिंह को ज्वाइंट सेक्रेटरी, दिनेश चंद्र गुप्ता, उपदेश चंद्र अग्रवाल, विकास गोयल, प्रवीन रावत, सौरभ कपूर, शावेज़ मलिक को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संकाय का थर्ड मेंबर राजीव कुमार रस्तोगी को चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सदस्यों ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंघल ने समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। सभा में राकेश कुमार शर्मा, शिशिर गुप्ता, हरिशंकर पाल, दीपक अग्रवाल, इलियास अहमद, क्षितिज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सदस्याें के हित के लिए करेंगे काम : अरविंद
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंघल ने कहा कि वह पहले भी कई बार संस्था के अध्यक्ष रह चुके हैं। सदस्यों के हितों के लिए लगातार लीगल बैठकें कराते रहते हैं। जिससे संस्था के सदस्यों का ज्ञानवर्धन होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सदस्य को कोई भी समस्या हो तो वह कभी भी संपर्क कर सकता है। इसके बाद जीएसटी और आयकर की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article