{"_id":"699cb89a18ffa82a3c0b00cc","slug":"arun-had-told-his-father-that-he-would-come-home-after-his-exams-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-841613-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिता से बोला था अरुण, परीक्षा के बाद घर आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिता से बोला था अरुण, परीक्षा के बाद घर आऊंगा
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर में हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अरुण सैनी के घर में मातम छाया है। बेटे को याद कर मां-बाप सुबक रहे हैं। अरुण ने रविवार की शाम ही पिता से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि उसकी परीक्षाएं अच्छी चल रही हैं। वह परीक्षा खत्म होने के बाद ही घर आएगा।
मझोला क्षेत्र के एकता काॅलोनी पैपटपुरा निवासी अरुण कुमार के पिता भगवानदास सैनी फर्म में काम करते हैं। परिवार में मां गीता, बहन संजना और दो साल का छोटा भाई पृथ्वी है। भगदानदास सैनी की रामपुर जिले के दढ़ियाल में ससुराल है। करीब तीन साल पहले अरुण सैनी को उसके मामा मुकुल सैनी अपने घर ले गए थे। उन्होंने अरुण का दखिला टांडा के सनराइज इंटर कॉलेज में करा दिया। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। रविवार की शाम अरुण ने अपनी मां और पिता से फोन पर बात की थी। उसने बताया कि उसकी परीक्षा अच्छी चल रही है। अच्छे नंबरों के साथ वह हाईस्कूल की परीक्षा पास करेगा उसने होली पर आने से इन्कार कर दिया था बोला कि अब परीक्षा खत्म होने के बाद ही घर लाएगा। अब मां बाप उसकी बातों को याद कर राे रहे हैं।