फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Artists enacted the true devotion of devotee Prahlad on the Ramlila stage.

Moradabad News: रामलीला मंच पर कलाकारों ने किया भक्त प्रहलाद की सच्ची ईश्वर भक्ति का मंचन

Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Artists enacted the true devotion of devotee Prahlad on the Ramlila stage.
ठाकुरद्वारा। नगर में रामलीला संपन्न होने के बाद शाम को कलाकारों ने भक्त प्रहलाद की सच्ची ईश्वर भक्ति नाटक का मंचन किया। उन्होंने संदेश दिया कि सच्चे भक्त की ईश्वर हमेशा सहायता करते हैं। पूजा अर्चना के बाद कलाकारों ने बताया कि राजा हिरण्याकश्यप का पुत्र प्रहलाद सच्चा ईश्वर भक्त थे। जबकि उनके पिता हिरण्याकश्यप स्वयं को भगवान बताते हुए लोगों से अपनी पूजा करने के लिए जोर देते थे लेकिन प्रहलाद उनकी बात नहीं मानता था और हमेशा भगवान विष्णु की भक्ति और पूजा पाठ में लगा रहता था। हिरण्या कश्यप ने उन्हें काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब प्रहलाद नहीं माने तो तो उनके पिता ने उन्हें मारने के लिए कई योजनाएं बनाई। उन्हें मुझे पहाड़ से नीचे फिंकवाया। हाथियों से कुचलवाने का प्रयास किया। अपनी बहन होलिका की गोदी में बैठकर आग के हवाले कर दिया लेकिन प्रहलाद का बाल बांका भी नहीं हुआ और होलिका आग में जलकर राख हो गई। फिर हिरण्या कश्यप ने प्रहलाद को आग के दहकते खंबे में बांध दिया। उसे बचाने के लिए भगवान विष्णु खंबा तोड़कर नरसिंह अवतार के रूप में प्रकट होते हैं। हिरण्या कश्यप को गोदी में उठाकर उसका वध कर देते हैं। यह दृश्य देखकर पंडाल में भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद के जयकारे गूंजने लगते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा, अध्यक्ष दिनेश कुमार पूठिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed