{"_id":"68893044b0ab7562ac041e63","slug":"arrows-rained-on-the-targets-the-masters-of-talent-clashed-in-archery-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-697545-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निशानों पर बरसे तीर, तीरंदाजी में भिड़े प्रतिभा के धुरंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निशानों पर बरसे तीर, तीरंदाजी में भिड़े प्रतिभा के धुरंधर
विज्ञापन
मुरादाबाद। धनुष पर चढ़ा तीर, आंखों में एकाग्रता और हवा में तनी सांसें। माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का यह दृश्य किसी रणभूमि से कम नहीं था। मैदान में उतरे दर्जनों की संख्या में खिलाड़ियों ने अपने लक्ष्य को साधने के लिए दमखम दिखाए। आरएन इंटर कॉलेज में बालक और फूलवती कन्या इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
जिला स्तर की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छोटेलाल और जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने सभी को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। प्रतियोगिता में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज, पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज, मुरादाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, फूलवती कन्या इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सचिन चौधरी, आफताब आलम, वीरेंद्र कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, निशा परवीन और सोनिया ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। इस मौके पर संगीता चौधरी, कृष्ण पाल सिंह, प्रीति अग्रवाल, आशा व नितिन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने बताया कि जनपद स्तर के विजेता सभी खिलाड़ी अब दो अगस्त को अमरोहा में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
वर्ग - प्रथम - द्वितीय - तृतीय
अंडर-14 बालक - संस्कार सिंह - राज्य कश्यप - वारिस अली
अंडर-17 बालक - उज्जवल - करन राजोरिया - नैतिक पासी
अंडर-19 बालक - अमन - जसमीत सिंह - अचित
अंडर-17 बालिका - महक - गुनगुन - दिव्या
अंडर-19 बालिका - सिमरन - रश्मि - अंशिका