{"_id":"6075f9648ebc3ed38166d726","slug":"arrangement-was-made-well-heat-and-crowd-of-candidates-came-in-city-news-mbd386254678","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था तो खूब बनाई पर गर्मी और प्रत्याशियों की भीड़ आड़े आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था तो खूब बनाई पर गर्मी और प्रत्याशियों की भीड़ आड़े आई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराने पहुंचे लोग लाइन में खड?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन ने नामांकन के दौरान कई विशेष इंतजाम किए थे। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रत्याशियों को प्रवेश मिला। सदर ब्लॉक में खाली आवासीय परिसर में भी काउंटर बनाए गए लेकिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ के कारण शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराने में कर्मचारी परेशान होते दिखाई दिए।
निर्वाचन आयोग ने भी कोरोना के कारण नामांकन के दौरान बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने इनकी व्यवस्था भी की। कलक्ट्रेट सहित सभी ब्लॉक कार्यालयों में नामांकन के लिए आए प्रत्याशियों को मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइज किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। नामांकन कक्ष में फिर से सैनिटाइजेशन हुआ। ब्लॉक कार्यालयों में भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए न्याय पंचायतवार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। सदर ब्लॉक कार्यालय में तो 18 काउंटर कार्यालय परिसर के कमरों में लगवाए गए थे।
दूरी बनाए रखने को ब्लॉक कार्यालय के दो आवासीय परिसर में भी काउंटर लगा दिए गए थे। अन्य ब्लॉक कार्यालयों में भी इस तरह व्यवस्था की गई लेकिन प्रत्याशियों की भीड़ और गर्मी इस व्यवस्था को बनाने में आड़े आई। कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन करने आए प्रत्याशियों की कतार तो करीब आधा किमी लंबी लग गई थी। एडीएम प्रशासन की कोर्ट परिसर से लेकर कलक्ट्रेट गेट तक लाइन जा रही थी। परिसर में भीषण गर्मी की वजह से गर्मी से प्रत्याशी बेहाल रहे। करीब दो बजे पुलिस प्रशासन ने कतार छोटी करने को महिला और पुरुष प्रत्याशियों की कतार अलग-अलग करा दी लेकिन धक्का-मुक्की होती रही। खुद निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुरेंद्र सिंह को आकर सख्ती दिखानी पड़ी। प्रत्याशियों की भीड़ इस कदर थी कि जिले भर में शाम पांच बजे तक सैकड़ों प्रत्याशी नामांकन के इंतजार में रहे और देर रात तक नामांकन कार्य चलता रहा।