फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Arms factory operating under the guise of a brass business; Delhi Police arrests three

UP: मुरादाबाद में बना रहे पिस्टल व कारतूस, दिल्ली पुलिस ने तीन पकड़े, पीतल कारोबार की आड़ में शस्त्र फैक्टरी

Thu, 25 Sep 2025 05:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 05:05 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार और कारतूस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पीतल कारोबार की आड़ में हथियार तैयार किए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
UP: Arms factory operating under the guise of a brass business; Delhi Police arrests three
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कटघर क्षेत्र में चल रही कारतूस व हथियार बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। यह फैक्टरी किराये के मकान में पीतल कारोबार की आड़ में चल रही थी। पुलिस ने कटघर के पीरजादा निवासी हिस्ट्रीशीटर (65) और उसके साथी फाजिल (50) और जमीर (57) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके कब्जे से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, पांच सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 210 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि सेल की पूर्वी रेंज में तैनात एसीपी कैलाश बिष्ट की टीम को 22 सितंबर को एक हथियार तस्कर के बारे में सूचना मिली थी। पता चला कि फाजिल नामक तस्कर हथियारों की खेप देने दिल्ली के गाजीपुर फ्लाईओवर के पास आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर फाजिल को पकड़ लिया। उसके पास से चार सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 166 कारतूस मिले। फाजिल से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को रामपुर में छापा मारकर जमीर को गिरफ्तार किया। इसके पास से भी पुलिस को .315 बोर के 20 कारतूस बरामद किए गए।

जमीर ने बताया कि उसने यह कारतूस मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के पीरजादा निवासी इलियास से खरीदे थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार की सुबह घेराबंदी कर इलियास को दबोच लिया और उसके पास से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और एक सिंगल-शॉट पिस्तौल बरामद की।

इलियास ने अपने घर के पास एक घर में कारतूस व अवैध हथियार बनाने की निर्माण फैक्टरी चला रहा था। दिल्ली पुलिस ने कटघर थाने की पुलिस की मदद से फैक्टरी में छापा मार दिया और यहां एक लेथ मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, कारतूस बनाने के अन्य उपकरण, 354 गोलियों के लीड, 350 खोल, बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बरामद कच्चे माल से लगभग 1000 कारतूस बनाए जा सकते हैं। इसके बाद टीम तीनों को अपने साथ दिल्ली ले गई।

फाजिल
आरोपी फाजिल अनपढ़ है और वह अपने गांव में थोड़ी सी जमीन पर खेती करता है। करीब 5-6 साल पहले वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से जमीर के संपर्क में आया। इसके बाद उसने जमीर से अवैध हथियार खरीद कर दिल्ली में सप्लाई करना शुरू कर दिया।

जमीर
रामपुर आरोपी जमीर ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए छोटी-मोटी नौकरी करने लगा। 5-6 साल पहले वह मुरादाबाद के इलियास के संपर्क में आया। तब से जमीर ने इलियास से अवैध हथियार खरीद कर आगे सप्लाई करना शुरू कर दिया था।

इलियास
कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर इलियास ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। अपने पिता के साथ पीतल के काम में लग गया। छोटी उम्र में ही उसने स्थानीय कारीगरों से गोला-बारूद बनाने की तकनीक सीख ली थी। करीब 20 साल पहले वह गोला-बारूद बनाने के अवैध धंधे में शामिल हो गया था। उसे पहली मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस से बचने को किराये का मकान लेकर चला रहा था फैक्टरी
कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर 65 वर्षीय इलियास बहुत शातिर है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन के लिए अभियान चलाया तो उसने एक दिव्यांग का मकान किराये पर ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने इसी मकान में अवैध कारतूस और हथियार बनाने शुरू कर दिए थे। पुलिस उसके घर सत्यापन करने जाती तो वह घर में मिलता था लेकिन पुलिस के जाने के बाद अपने काम में जुट जाता था।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इलियास कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में केस दर्ज है। मुगलपुरा थाने में गैंगस्टर में भी उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था।

दिल्ली पुलिस ने की कर्रवाई, कटघर पुलिस को नहीं लगी भनक
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मुरादाबाद में बड़ी कार्रवाई है। दिल्ली में पकड़े गए कारतूस सप्लायर के जरिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मुरादाबाद पहुंची और अवैध कारतूस और हथियार बनाने की बड़ी फैक्टरी पकड़ ली लेकिन कटघर थाने की पुलिस हिस्ट्रशीटर का सत्यापन तो करती रही लेकिन उसकी गतिविधियों को सही से चेक नहीं कर पाई। यह सत्यापन कागजों में चल रहा था यहां पुलिस कर्मी मौके पर जाते थे। यह तमाम सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed