फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Argument, scuffle between the team and the woman who went to recover the outstanding electricity bill

Moradabad News: बकाया बिजली बिल की वसूली को गई टीम और महिला के बीच नोकझोंक, हाथापाई

Sat, 10 Feb 2024 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Argument, scuffle between the team and the woman who went to recover the outstanding electricity bill
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला नवादा में बिजली बिल की बकाया राशि जमा करने का तगादा करने गई टीम के सदस्यों और महिला में नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच आधा घंटे तक नोकझोंक होती रही। इस दौरान भीड़ लग गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योराप लगाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायतरीन चौकी के मोहल्ला नवादा निवासी चंदा बी ने पुलिस को बताया कि पति बच्चन मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। शुक्रवार को विद्युत निगम के कर्मी चेकिंग करते हुए घर पहुंचे। इसमें एक कर्मी ने शराब पी रखी थी। दरवाजे को लात मारकर खोला और बदतमीजी करते हुए बिल की राशि मांगने लगी। गाली-गलौच करते हुए अधिक धनराशि का बिल बनाने की धमकी दी। वहीं, संविदा कर्मी भूपेंद्र सिंह, करन, सुनील और अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बकाया के चलते पहले भी कनेक्शन काटा चुका है लेकिन फिर भी अलग से केबिल डालकर चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान बकाया जमा करने को कहा तो गाली-गलौच की गई। मुश्किल से जान बचाकर मौके से निकल पाए। संविदा कर्मियों की सूचना मिलने पर एसडीओ तृतीय महेंद्र यादव थाने पहुंच गए। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। थाना प्रभारी संत कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने आकर तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिजली बिल की बकाया राशि का तगादा करने गई टीम के साथ अभ्रदता और गाली-गलौच के मामले में तहरीर दी गई है। एसडीओ तृतीय महेंद्र यादव को पूरे मामले की जांच के लिए निर्देशित भी किया गया है। -नवीन गौतम, एक्सईएन, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed