फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Areeba had hatched a conspiracy to alleviate Arshad's poverty.

Moradabad News: अरशद की गरीबी दूर करने के लिए अरीबा ने रची थी साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Areeba had hatched a conspiracy to alleviate Arshad's poverty.
मुरादाबाद। पीतल कारोबारी की 21 साल की बेटी अरीबा ने सिर्फ डिजिटल लॉक खोलकर डकैती ही नहीं डलवाई थी, बल्कि मुख्य साजिशकर्ता भी रही। साधारण परिवार से जुड़े प्रेमी अरशद से शादी में गरीबी आड़े न आए, इसके लिए करोड़ों की डकैती की साजिश रची गई। इससे पहले भी वह धीरे-धीरे अरशद को लाखों रुपये दे चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरशद और अरीबा ने बताया कि 2018 में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। उस वक्त अरशद दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा था। वहां अरीबा की एक रिश्ते की बहन भी पढ़ रही थी। बहन ने ही अरीबा और अरशद के बीच दोस्ती कराई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत शुरू हो गई। अरीबा अरशद से शादी करना चाहती थी लेकिन अरशद उसके नाबालिग होने की बात कहकर टाल देता था।
विज्ञापन

दो साल पहले अरीबा बालिग हो गई थी। इसके बाद अरीबा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। अब अरशद नया गेम खेलने लगा था। उसने अपनी बिरादरी अलग होने के साथ ही बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। उसका परिवार हमारी शादी के लिए तैयार नहीं होगा। जिस पर अरीबा ने उसे हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बीच में उसने अरशद को अपने घर से लाखों रुपये भी दिए लेकिन वह उन रुपयों को खर्च कर देता था। इसके बाद दोनों भाग कर शादी करने की योजना बना ली थी लेकिन इससे पहले अरीबा अरशद को करोड़पति बनाना चाहती थी। ताकि परिवार के विरोध में जाकर शादी करें तो उनके सामने आर्थिक संकट न आए। करीब छह माह से अरीबा अपने घर में आने वाली रकम की पल पल की जानकारी अरशद को देती थी। उसने ही बताया कि रविवार को उसके घर में करोड़ों रुपये आएंगे। इस रुपयों से अपनी अच्छी जिंदगी बताएंगे। आरोपी ने घर में रखे नोटों के फोटो भी अरशद को भेजे थे।


कॉलेज के दोस्तों की मदद से बनाया गैंग
मुरादाबाद। अरीबा ने घर में रखे नोटों की फोटो अरशद के पास भेजी तो अरशद ने अपने कॉलेज के दोस्त कुलदीप से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के घर में बहुत रुपये रखे हैं। आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। घर में रुपये रखे मिल जाएंगे और आसानी से भाग जाएंगे। इसके बाद कुलदीप ने अपने ममेरे भाई रवि से संपर्क किया। दोनों के पास कार थीं। कुलदीप के ऑफर को रवि ने तुरंत स्वीकार कर लिया। रवि ने अपने परिचित निक्की से अरशद और कुलदीप से बात कराई। निक्की ने अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ लिया। इसके बाद करीब 10 लोगों का गैंग तैयार किया गया। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed