फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Areeba and Arshad wanted to make the family unconscious and run away with cash and jewellery.

Moradabad News: परिवार को बेहोश कर नकदी-जेवर लेकर भागना चाहते थे अरीबा-अरशद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Areeba and Arshad wanted to make the family unconscious and run away with cash and jewellery.
मुरादाबाद। पीतल कारोबारी के घर करोड़ों के डाके में अरीबा और अरशद की व्हाट्सएप चैट से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक कारोबारी की बेटी अरीबा पर उसका प्रेमी अरशद वारसी दबाव बना रहा था कि वह अपने परिवार को बेहोश कर घर से जेवर और नकदी लेकर आ जाए। आरोपी के दबाव में आकर अरीबा ने एक रात अपने परिवार को चाय में नशे की गोलियां मिलाकर पिला भी दीं थीं। जेवर और नकदी एक बैग में भरकर घर से निकलने ही वाली थी कि अचानक अरीबा ने प्लान बदल दिया था। उसे लगा कि उसके गायब होने से परिजन पुलिस के पास पहुंच जाएंगे और उसका भेद खुल जाएगा। इसके बाद उसने घर में डाका डलवाने की साजिश रची।
विज्ञापन

नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर में पड़ी डकैती का पुलिस खुलासा कर चुकी है। कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके प्रेमी अरशद समेत पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनसे 47 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। अरीबा, अरशद के मोबाइलों की कॉल डिटेल और पुलिस की जांच पड़ताल में अब नए तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

अरीबा और अरशद ने पहले भाग कर शादी करने का प्लान बनाया था लेकिन अरशद ने अपनी गरीबी का हवाला देकर कुछ समय बाद शादी करने की बात कही थी। दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैटिंग में इन बातों का जिक्र है। अरीबा बार बार अपने घर में रखे नोटों के फोटो अरशद को व्हाट्सएप पर भेजती थी। पुलिस इन फोटो और चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी केस डायरी में शामिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरशद अरीबा पर दबाव बनाता था कि वह अपने घर से नकदी और जेवर लेकर आए तो वह उससे शादी करने को तैयार है। इसके बाद वह इतने दूर चले जाएंगे कि घर वाले भी उन्हें ढूंढ नहीं पाएंगे। करीब एक माह पहले अरीबा के पिता कारोबार के सिलसिले में बाहर गए थे। अरीबा ने इसकी जानकारी अरशद को दी और उसने पूरा प्लान बना लिया कि वह रात को कार लेकर आ जाए और उसे अकबर कंपाउंड के गेट से बैठाकर ले जाए।
साजिश के तहत अरीबा ने खाना खाने के बाद जब परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तो उसने चाय बना ली और उसमें नशे की गोलियां मिला दीं। चाय पीकर अरीबा की मां, बहन और दोनों भाई गहरी नींद में हो गए थे। अरीबा ने घर में रखे नोटों की गड्डियां और जेवर एक बैग में भर लिए थे और बाहर निकलने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसे लगा कि अगर वह बाहर चली जाएगी तो सुबह परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए पुलिस के पास पहुंच जाएंगे।

पुलिस उन्हें ढूंढ ही लेगी। इसके बाद अरीबा ने अरशद से व्हाट्सएप पर मैसेज कर मना कर दिया कि वह बाहर नहीं आ रही है। एक घंटे से ज्यादा समय तक अरशद इंतजार करने के बाद वहां से चला गया था। इसके बाद ही दोनों ने घर में डकैती डलवाने की योजना बनाई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में अरीबा ने चाय में नशे की गोलियां मिलाकर परिवार को पिलाने की बात कबूली है। दोनों शादी करना चाहते थे। पहले दोनों ने भागकर शादी करने की योजना भी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed