फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   arayance super kings won the final match

आर्यंस सुपर किंग्स ने जीता एपीएल का फाइनल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
arayance super kings won the final match
मुरादाबाद। आर्यंस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित आर्यंस प्रीमियर लीग (एपीएल) में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आर्यंस सुपर किंग्स ने किंग्स टीम को 17 रनों से मात दी। सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसमें निकुंज ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में आर्यंस किंग्स की टीम 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। किंग्स के सलामी बल्लेबाज निकुल ने 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद कोई बल्लेबाजी टिक नहीं सका। नतीजतन किंग्स ने 17 रनों से यह मुकाबला गवां दिया। सुपर किंग्स की ओर से 25 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले गेंदबाज आदर्श राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह मुकाबला आर्यंस अकादमी के कोच अभिषेक राठौर के मार्गदर्शन में खेला गया। इस मौके पर पीयूष, सतेंद्र चौधरी, महिश कुमार सोनी, रोहित, गुड्डू, पवन आदि मौजूद रहे। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत झा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed