फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aqussed husband surender in moradabad court

जूही अर्शी आत्महत्या मामले में आरोपी पति ने किया अदालत में आत्मसर्मपण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
aqussed husband surender in moradabad court
जूही अर्शी मौत मामले के आरोपी पति अकरम ने किया कोर्ट में सरेंडर। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला के चर्चित जूही अर्शी आत्महत्या मामले में शुक्रवार को आरोपी कारोबारी पति अकरम ने शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में 29 अक्तूबर को सुनवाई होगी। कारोबारी की सुप्रीम कोर्ट से पहले ही अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के आजाद नगर ट्रांसपोर्ट नगर में दस जून 2017 को रियल स्टेट कारोबारी अकरम की पत्नी जूही अर्शी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मनोज श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि आरोपी युवक जूही अर्शी से फोन पर बात करता था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। तब असलातपुरा निवासी जूही अर्शी की मां शाहिदा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की। लेकिन पुलिस ने पति को केस में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद मां ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति का नाम केस में शामिल कराने की मांग की थी। प्रार्थना पत्र पर विचार करने के बाद जिला जज की अदालत ने पुलिस को आदेशित किया कि आरोपी अकरम का नाम केस में शामिल किया जाए। इसके बाद आरोपी राहत की उम्मीद में हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाईकोर्ट ने जिला जज के आदेश पर स्टे दे दिया था। न्याय के लिए जूही की मां ने उच्चतम न्यायालय में अर्जी दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर जिला जज के आदेश को बरकरार रखने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए जिला जज, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन आरोपी को कहीं भी राहत नहीं मिल पाई। आखिरकार शुक्रवार को आरोपी अकरम ने अपने अधिवक्ता की मदद से शुक्रवार को एफटीसी-प्रथम में न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक यादव ने बताया कि आरोपी अकरम ने आत्मसमर्पण किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में 29 जून को सुनवाई होगी।

जूही अर्शी का फाइल फोटो।

जूही अर्शी का फाइल फोटो।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed