{"_id":"5f9097888ebc3e9b7c13b9fd","slug":"aquessed-arresed-post-on-social-media-against-cheif-minister-adityanath-city-news-mbd3669052137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सीएम के बारे में आपत्ति जनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सीएम के बारे में आपत्ति जनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 Oct 2020 04:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के डबल फाटक निवासी विनय कश्यप ने मंगलवार को कटघर थाने में मुकर्रम अली निवासी अलीगंज बुढ़ानपुर थाना भगतपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। राष्ट्रीय योगी सेना में सह प्रभारी विनय कश्यप ने बताया था कि मुकर्रम अली अपनी फेसबुक आईडी से लेकर लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 153 बी और 505(2) आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है। जिस मोबाइल के जरिये सोशल मीडिया फोटो व मैसेज शेयर कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर साइबर सेल की टीम निगरानी कर रही है। जो भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।