फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aprajita

moradabad-aprajita-100-million-smiles

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
aprajita
मुरादाबाद के गांधीनगर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं और टी
मुरादाबाद। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन किया जा रहा है। जीवन में खेलों का महत्व विषय पर हुई कार्यशाला में बालिकाओं को खेलों को जीवन में अपनाकर अपराजिता बनने का आह्वान किया। इसके बाद शिक्षिकाओं और छात्राओं ने नारी गरिमा का साझा संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शशि शर्मा ने बताया कि बहुत सारे क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सोचा जाता है कि बालिकाएं खुद को सफल साबित नहीं कर सकती हैं। इस सोच को गलत साबित करने के लिए हमें चुनौतियों का सामना करना होगा। यह तभी संभव है, जब तेज शरीर और तेज दिमाग का संतुलन बना रहे। वर्तमान में दिमाग तेज हैं, लेकिन शरीर सुस्त है। शीघ्र थकान हो जाती है। खेल इस समस्या को आसानी से हल कर देते हैं और तुरंत फैसले लेने में सहायक होते हैं। सिर्फ प्रतियोगिताओं में शामिल होने के बजाय खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि अपराजिता बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके। खेल शिक्षक अंकुर शर्मा का कहना है कि वर्तमान में बच्चे तकनीक के इस कदर आदी हो गए हैं कि माएं उनको मैदान में भेजने के लिए परेशान रहती हैं। ज्यादा तकनीक के इस्तेमाल से तनाव के साथ अन्य बीमारियां भी होती हैं, जबकि खेलों से शारीरिक, मानसिक, चरित्र, अध्यात्म, भावनात्मक तौर पर मजबूत होते हैं। उन्होंने दीपा मलिक, पीवी सिंधू, साइना नेहावाल, गीता फोगाट आदि जैसी सफल खिलाड़ियों का उदाहरण देकर खेलों को करियर के तौर पर अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों को अपनाने से पढ़ाई में भी बेहतर परिणाम मिलते हैं। खेल शिक्षक विपिन ने कहा कि खेलों का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे व्यक्ति की अलग पहचान मिलती है। परिवार के अलावा उसके सामाजिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से सेना में जाने के साथ प्रशिक्षक, शारीरिक सलाहकार, शिक्षक और फीजियोथेरेपिस्ट आदि भी बन सकते हैं। इस दौरान विनीता जैन, रुचि पाराशर, रेनू रस्तोगी, मुस्कान सैनी, शैलजा गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed