फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Applying fake TC proved costly for PTC follower, case registered

Moradabad News: फर्जी टीसी लगाना पीटीसी के फालोवर को पड़ा महंगा, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Applying fake TC proved costly for PTC follower, case registered
मुरादाबाद। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में तैनात एक फालोअर को फर्जी टीसी लगाना महंगा पड़ गया। प्राथमिक जांच में उसकी दोनों टीसी फर्जी मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फालोवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रतिसार निरीक्षक किशनपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनको गोपनीय सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस के चक्कर का मिलक निवासी कुलदीप कुमार ने फर्जी टीसी लगाया है। उसको मृतक आश्रित कोर्ट से नौकरी मिली थी। नौकरी पाने के लिए उसने फर्जी टीसी तैयार कराई। इस मामले में पहले जांच शुरू हुई तो उसने दूसरी टीसी लगा दिया था। जांच के दौरान दोनों टीसी फर्जी पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीटीसी एडीजी अमित चंद्रा ने कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद प्रतिसार निरीक्षक ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी फालोवर कुलदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरआई की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी एक मामला पकड़ा गया था
पिछले साल भी पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब बहनोई की जगह उसका साला पुलिस वाला बन गया था। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed