फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Apply on the portal of Ayush Department for district and state level competition

Moradabad News: जनपद व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयुष विभाग के पोर्टल पर करें आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Apply on the portal of Ayush Department for district and state level competition
मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर जनपद स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रो. जमाल अख्तर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लोगों को आयुष विभाग द्वारा तैयार किए गए पोर्टल पर जाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता वाले सेक्शन पर क्लिक करने के बाद चार सेक्शन प्रदर्शित होंगे। जिस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लोगों को नाम, पिता का नाम समेत अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। इस दौरान निबंध, श्लोगन, योगकला की कृति एवं योगासन की वीडियो अपलोड करनी होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 16 जून तक पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद इन पांचों विजेताओं की प्रविष्टियों को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के लिए पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिला स्तरीय विजेताओं को 21 जून को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं राज्य स्तर पर चयनित विजेताओं में पहला स्थान पाने वाले को 21 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 11 हजार, तीसरा स्थान पाने वाले को 5100, चौथा स्थान पाने वाले को 2100, पांचवा स्थान पाने वाले को 1100 रुपये दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed