{"_id":"6771b7dbe2f4ec2e3605c9ec","slug":"apply-for-pradhan-mantri-awas-yojana-from-your-mobile-phone-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-552893-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपने मोबाइल फोन से ही करें प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपने मोबाइल फोन से ही करें प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अब खुद ही अपने फोन से आवेदन कर सकते हैं। अभी तक आवेदकों को कार्यालय में जाकर ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करना होता था। नए नियमों के तहत आवेदनकर्ताओं को पीएमएवाई मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।
परियोजना निदेशक के अनुसार जनपद की 1017 ग्राम पंचायतों में अब तक 12036 पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना का लाभ मिल चुका है। अब भी ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है। ऐसे में योजना को आगे बढ़ाने के लिए नए लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है।
इस बार योजना का लाभ देने के लिए पात्रता की शर्तों में भी संशोधन किया गया है। पहले जिनके पास दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और फ्रिज होता था, उन्हें इस योजना के लिए अपात्र माना जाता था। साथ ही दस हजार रुपये प्रतिमाह की कमाई करने वाले लोग भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते थे।
विज्ञापन
अब पात्रता की शर्तों में बदलाव के बाद बाइक, मोबाइल फोन और फ्रिज रखने वाले लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही अब 15 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी वाले लोग भी योजना के तहत आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। घर पर मोबाइल से आवेदन करने के बाद आवेदनकर्ताओं को अपने अभिलेखों को तहसीलदार के कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद आवेदनकर्ताओं के आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। जानकारी सही मिलने पर आवेदन स्वीकृत हो जाएगा।