फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Appeal to take out procession on Ambedkar Jayanti only on designated routes

Moradabad News: आंबेडकर जयंती पर निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकालने की अपील

Fri, 10 Apr 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Appeal to take out procession on Ambedkar Jayanti only on designated routes
कांठ। 14 अप्रैल को प्रस्तावित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर बृहस्पतिवार को थाने में पीस कमेटी के साथ ही जुलूस, शोभायात्रा और कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक की गई। जिसमें अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जयंती कार्यक्रमों को करने की अपील की है।
विज्ञापन



दोपहर बाद आयोजित इस बैठक में एसडीएम संत दास पंवार ने कहा कि डाॅ.आंबेडकर जयंती पर जहां पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, आयोजक समय से पहले उनकी अनुमति अवश्य ही ले लें। साथ ही कोई भी नई परंपरा न अपनाएं। सीओ शुभम पटेल ने कहा कि त्योहार शांति और सौहार्द का संदेश देते हैं। इन्हें सभी को मिलजुल कर ही मनाना चाहिए। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रमों को लेकर उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों के बारे में भी बताया। अधिकारियों ने निर्धारित रूटों से ही होकर जुलूसों को निकालने की अपील की। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर समय पर निस्तारण कराने की आश्वासन दिया। बैठक में सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम, एआईएमआईएम नेता जुल्फिकार अहमद, भाजपा मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह बौद्ध, आरिफ मलिक, सत्यवान सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर देवराज सिंह जाटव, जबर सिंह, रिजवान अल्वी, अकरम अली, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार आदि भारी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed