फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aplrasafe medicine sample fail in lab test

एल्प्रासेफ नामक दवा का सैंपल फेल, निर्माता कंपनी पर मुकदमे की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
aplrasafe medicine sample fail in lab test
मुरादाबाद। न्यूरो के मरीज को दी जाने वाली एल्प्रासेफ नामक दवा का सैंपल फेल मिला है। बिना लाइसेंस मेडिकल चला रहे कारोबारी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब उनके साथ दवा निर्माता कंपनी पर भी अधोमानक दवा बनाकर बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश जैन ने बताया कि थाना मुगलपुरा क्षेत्र के वारसी नगर में मैसर्स वाचून मेडिकल स्टोर में 21 जनवरी को गोपनीय सूचना पर छापा मारा था। मेडिकल स्टोर पर मोहम्मद कमर अली मिले, जिन्होंने बताया कि उनके पास लाइसेंस नहीं है। दुकान पर भंडारित पाई गई किसी भी दवा का बिल वह दिखा नहीं सके। इस पर टीम ने दुकान में मिलीं दवाइयों को संदिग्ध मानते हुए छह प्रकार की दवाओं को जांच के लिए भेजा था। लगभग सवा लाख की दवाइयों को जब्त किया गया था। उनके विरुद्ध एनडीपीएस औषधियां पाए जाने पर थाना मुगलपुरा में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद कमर तबसे जेल में हैं। सोमवार को नमूना ली गई छह औषधियों में से एक दवा की जांच रिपोर्ट राजकीय विश्लेषक से प्राप्त हुई है, जिसको निम्नस्तर स्तर, अधोमानक स्तर का घोषित किया गया है। अधोमानक मिली दवा एल्प्रासेफ में दवा की मात्रा 64 प्रतिशत मिली, जो अधोमानक के दायरे में आती है। बताया कि अब औषधि प्रसाधन अधिनियम के अंतर्गत आरोपी और दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दाखिल किए जाने की तैयारी की जा रही है। अभी दवा निर्माता कंपनी का नाम ज्ञात नहीं हो सका है, जिसका पता विवेचना में लग पाएगा। बताया कि यह दवा न्यूरो की समस्या से ग्रसित मरीजों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed