फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anuj Chaudhary murder case: Police recovered bike, apron and photos on the trail of the accused

अनुज चौधरी हत्याकांड : पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक, अप्रिन और फोटो किए बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anuj Chaudhary murder case: Police recovered bike, apron and photos on the trail of the accused
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के शूटर और साजिशकर्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक, डॉक्टर कोट और अनुज चौधरी का फोटो बरामद किया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार शाम छह बजे आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 16 अगस्त को पुलिस ने संभल जनपद के असमोली ब्लॉक की प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत चौधरी और उसके साथी रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख बेटे अनिकेत, पति प्रभाकर, जेल में दीपक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे संभल के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और उसके गांव के पुष्पेंद्र उर्फ, रेलवे क्लर्क नीरज पाल ने रची थी। शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था।
विज्ञापन


22 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुषेंद्र उर्फ भूरा का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस की ओर से अदालत से मांग की गई थी कि हत्याकांड से जुड़े कई बिंदुओं पर आरोपियों से पूछताछ करनी है। कोर्ट के आदेश पर बुधवार सुबह आठ बजे से जेल में छह आरोपियों को 36 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा टीमें आरोपियों को साथ लेकर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानेदही पर वो बाइक बरामद की। जिस बाइक से तीनों शूटर हत्या करने के बाद पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी से भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने बाइक अपने घर के पास खड़ी कर दी थी। इसके बाद आरोपियों को उस फ्लैट में लेकर पहुंची। जहां आरोपी घटना से पहले से रहकर अनुज की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस फ्लैट से तमंचे और अनुज का फोटो बरामद किया है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed