फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   antigen testing fast but rate is low

एंटीजन जांच : दायरा बढ़ा, दर 3.38 फीसदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
antigen testing fast but rate is low
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्टिंग मददगार साबित जरूर हो रही है, लेकिन एंटीजन में बिना और मामूली लक्षण वाले मरीज चिह्नित नहीं हो रहे हैं। एंटीजन टेस्टिंग का ग्राफ महीने भर में ही आरटीपीसीआर नमूनों से अधिक पहुंच गया है। इनकी तुलना में पॉजिटिव मरीजों की दर मात्र 3.38 फीसदी है। एंटीजन में निगेटिव आए कई लोग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आ रहे हैं। मुरादाबाद में करीब 20 फीसदी एंटीजन निगेटिव के ही आरटीपीसीआर सैंपल हो रहे हैं। बाकी लोग खुद को निगेटिव मानकर बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

मुरादाबाद संक्रमण के लिहाज से प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल है। संक्रमितों की संख्या 4106 पहुंच चुकी है। संक्रमण रोकने के लिए आरटीपीसीआर, ट्रू नेट, सीबी नेट और रैपिड एंटीजन जांच हो रही है। एंटीजन के नमूने की प्रमाणिकता आरटीपीसीआर, ट्रू नेट और सीबी नेट जांच से कम है। रैपिड एंटीजन 23 जुलाई से और आरटीपीसीआर टेस्ट 19 मार्च से हो रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए जिला अस्पताल में लैब स्थापित हो चुकी हैं, लेकिन स्टाफ और संसाधनों के अभाव में नमूने नोएडा भेजे जा रहे हैं। टेस्टिंग की निर्भरता रैपिड एंटीजन पर है। इसमें 15 से 20 मिनट के भीतर रिपोर्ट आ जाती है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके है। लेकिन मामूली और बिना लक्षणों वाले पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ रही है। पीटीएस, पीएसए और पीटीसी के अलावा निर्यात फर्मों के निगेटिव कर्मचारी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

महीने भर में एंटीजन की टेस्टिंग 43718 पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन दो हजार सैंपल हो रहे हैं। कुल जांच में मात्र 1479 यानी पॉजिटिव मरीजों की दर 3.38 फीसदी है। वहीं आरटीपीसीआर से पांच महीनों में 37375 नमूनों में 2499 पॉजिटिव यानी 6.68 फीसदी आए हैं। आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के मुताबिक एंटीजन से निगेटिव लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल कराने और सैंपल नहीं होने की स्थिति में एक सप्ताह होम आइसोलेट रहने के निर्देश हैं। मुरादाबाद में 80 फीसदी मरीजों में मामूली या फिर कोई लक्षण नहीं हैं। एंटीजन निगेटिव आते ही लोग होम आइसोलेट रहने के बजाए इधर-उधर घूमते हैं। इससे वो लोग दूसरों को भी संक्रमण फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में 19 मार्च से अब तक कोरोना सैंपलिंग
------------------------------------------------
नमूने पॉजिटिव निगेटिव कुल
आरटीपीसीआर 2499 (6.68) 34876 37375
टू नेट 127 (16.84) 627 754
रैपिड एंटीजन 1479 (3.38 42239 43718
सीबी नेट 01 (25) 03 04
--------------------------------------------------
कुल 4106 (5.01) 77745 81851
- एंटीजन निगेटिव वालों की आरटीपीसीआर सैंपल या हफ्ते भर तक होम आइसोलेट रहने के दिशा-निर्देश है। आरटीपीसीआर नमूने की निर्भरता नोएडा पर है। इसलिए सीमित नमूने ही वहां भेजे जा रहे हैं। एंटीजन में निगेटिव आने वालों को होम आइसोलेट रहना जरूरी है।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed