फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   antigen test not faithful

एंटीजन ने दी टेंशन, प्रमाणिकता पर उठने लगे सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
antigen test not faithful
मुरादाबाद। बहरूपिया कोरोना मौसम के साथ स्वरूप बदल रहा है। अक्टूबर माह के शुरुआत से इसकी आक्रामकता कम होने के साथ रैपिड एंटीजन में पकड़ में नहीं आ रहा है। विगत दस दिनों में एंटीजन टेस्टिंग की पॉजिटिव दर 0.50 फीसदी पर अटकी है। जबकि एंटीजन के निगेटिव कई सैंपल आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आ रहे हैं। इससे एंटीजन की प्रमाणिकता पर सवाल भी उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग इससे टेंशन में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण युक्त और पॉजिटिव मरीजों के परिवार एवं नजदीकी संपर्क वालों के एंटीजन सैंपलिंग के साथ आरटीपीसीआर सैंपल भी कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन सैंपल की प्रमाणिकता करीब 40 फीसदी है। इसमें भी लक्षण विहीन मरीज पॉजिटिव नहीं आते हैं। आईसीएमआर ने हर आशंकित का एंटीजन के बाद आरटीपीसीआर कराने के निर्देश दिए हैं। मुरादाबाद में औसतन प्रतिदिन 800 आरटीपीसीआर और दो हजार से अधिक एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं। रैपिड एंटीजन आठ ग्रामीण ब्लाक और शहर के सात जोन में कराए जा रहे हैं। सितंबर माह में एंटीजन में पॉजिटिव मरीज आने की दर करीब दो फीसदी थी। अक्टूबर में यह दर गिरकर 0.50 आ गई है। आरटीपीसीआर सैंपल में एंटीजन के निगेटिव पॉजिटिव आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे मरीज परेशान हो रहे हैं और एंटीजन की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एंटीजन में निगेटिव रिपोर्ट आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग भी टेंशन में आ गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि संक्रमण लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है। मौसम के साथ उसकी आक्रामकता कम और अधिक हो रही है। अलग-अलग स्तर पर हुए शोध में इसकी पुष्टि भी हुई है। डा. गर्ग के मुताबिक सभी सैंपलिंग और रैपिड रिस्पांस टीमों को लक्षण युक्त, पॉजिटिव मरीजों के नजदीकी और परिवारों के लोगों के एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर सैंपल कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे संक्रमण के स्वरूप में आए बदलाव की समीक्षा भी हो सकेगी। फिर उसी हिसाब से संक्रमण रोकथाम की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख सैंपल पॉजिटिव
1 अक्टूबर 2317 15
2 अक्टूबर 2056 15
3 अक्टूबर 2486 13
4 अक्टूबर 2023 03
5 अक्टूबर 2432 16
6 अक्टूबर 2463 11
7 अक्टूबर 2278 12
8 अक्टूबर 2371 07
9 अक्टूबर 2147 11
10 अक्टूबर 2272 12
-----------------------------
कुल 22845 115
- रैपिड एंटीजन में पॉजिटिव मरीज मिलने की दर गिरकर 0.50 आ गई है। पहले यह दर करीब दो फीसदी तक थी। निगेटिव कई मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में एंटीजन की प्रमाणिकता पर सवाल उठना लाजमी है। सैंपलिंग और रैपिड रिस्पांस टीमों को लक्षणयुक्त आशंकितों के एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर सैंपल कराए जाने के निर्देश दे दिए हैं। इससे संक्रमण के व्यवहार परिवर्तन का अंदाजा भी लगाया जा सकेगा। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed