फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anti Romeo squard women molestated in Rampur UP

यूपी: एंटी रोमियो दस्ते की महिला सिपाहियों से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Wed, 17 Jul 2019 05:05 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 17 Jul 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo squard women molestated in Rampur UP
यूपी पुलिस - फोटो : PTI

छेड़खानी की घटना रोकने और शोहदों पर लगाम कसने के लिए गठित एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाहियों के साथ ही कुछ लोगों ने छेड़खानी और मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस को लाठी भांजकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। इस मामले में शाहबाद पुलिस ने तीन नामजद सहित 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एंटी रोमियो की टीम सादे कपड़ों में शाहबाद के बड़ा गांव स्थित चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पास में ही खड़े एक युवक से महिला सिपाहियों ने पूछताछ की। वहां पर खड़े अरविंद और रामवीर ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उनको भद्दे कमेंट किए और छेड़खानी कर दी। उसके बाद आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर हंगामा भी किया। वहीं कुछ लोगों ने एक महिला सिपाहियों के साथ धक्का मुक्की भी की जिसके बाद यहां पर बवाल खड़ा हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद शाहबाद इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंच गए। उसके बाद आरोपी अरविंद और रामवीर को मौके से गिरफ्तार करके थाने ले आए। बताया गया है कि अरविंद एक अर्धसैन्य बल में दरोगा के पद पर तैनात है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अरविंद, रामवीर और बब्लू के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी धारा 147, 332, 353, 504, 506, 354 और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed