{"_id":"6a4575cfa9b8cdadaf090404","slug":"anti-encroachment-drive-carried-out-along-the-highway-in-bilari-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107003-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में हाईवे किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में हाईवे किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Thu, 02 Jul 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर पालिका परिषद के साथ पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार शाम नगर में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई दुकानदारों और नगरपालिका की सफाई कर्मियों में नोकझोंक भी हुई।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से सप्ताह भर पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर लिया गया था, जिन्होंने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया है। बाद में नगरपालिका प्रशासन की ओर से मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग के दोनों ओर सरकारी भूमि को चिह्नित करते हुए निशान भी लगा दिए गए थे। बुधवार शाम नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह. तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रोहित वर्मा और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स और नगर पालिका की सफाई कर्मियों की टीम को लेकर सबसे पहले तहसील मुख्यालय के सामने डॉ अंबेडकर पार्क के निकट पहुंचे।
सबसे पहले हाईवे के पश्चिम की ओर नाले पर दुकानों के आगे तीन ने डालकर किया गया अतिक्रमण हटावाया गया। यहां से शुरू हुआ अभियान देर शाम तक महाराणा प्रताप चौक परिवहन निगम बस स्टैंड गांधी पार्क और गन्ना समिति कार्यालय तक जारी रहा। जहां जहां भी दुकानों के आगे हाईवे के नाले पर अतिक्रमण मिला, उसे या तो दुकानदारों ने स्वयं हटवा लिया अन्यथा नगर पालिका की जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया गया। नगर पालिका की ईओ रजनी सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस आशय की शिकायत की थी कि हाईवे किनारे नाले पर कुछ दुकानदारों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। ईओ ने बताया कि आगे भी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। नगर के मुख्य बाजार इलाके में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शीघ्र ही चलाया जाएगा।