{"_id":"624de997b1e80931da468b89","slug":"answer-sheet-of-up-board-sent-to-another-place-city-news-mbd423896128","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र से गायब कर दीं उत्तर पुस्तिकाएं, व्हाट्सएप से भेज दिया प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र से गायब कर दीं उत्तर पुस्तिकाएं, व्हाट्सएप से भेज दिया प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। यूपी के बलिया जनपद में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पर्चा लीक होने के बाद अब ठाकुरद्वारा के कुंआखेड़ा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। यहां परीक्षा केंद्र बीएस इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा शुरू होने से पहले ही गायब कर दी गईं थीं। परीक्षा शुरू हुई तो इस गैंग से जुड़े लोगों ने व्हाट्सएप के जरिये प्रश्नपत्र भी सॉल्वरों के पास आसानी से भेज दिए।
कुआंखेड़ा स्थित परीक्षा केंद्र से सटे डिग्री कॉलेज के एक कक्ष में सॉल्वर उत्तर पुस्तिकाएं लिख रहे थे। पुलिस, प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच पड़ताल में अब तक सामने आया है कि कुंआखेड़ा में बीएस इंटर कॉलेज और बीएस डिग्री के बीच करीब तीन सौ मीटर की दूरी है।
नकल के मामले में पहले से बदनाम रहे बीएस इंटर कॉलेज को इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। सूचना मिलने पर कई टीमों ने एक साथ छापा मारा। एक टीम परीक्षा केंद्र में पहुंची, जबकि दूसरी टीम बराबर वाले डिग्री कॉलेज में पहुंची थी। जहां परीक्षा चल रही थी। जांच पड़ताल में पता चला कि सभी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में मौजूद हैं। लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं गायब हैं। तब तक दूसरी टीम बराबर वाले डिग्री कॉलेज से सॉल्वर और उनके सहयोगियों को पकड़ चुकी थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही आरोपियों ने परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं गायब कर बराबर वाले कॉलेज में पहुंचा दी थीं। परीक्षा शुरू हुई तो इस गिरोह के सदस्यों ने व्हाट्सएप के जरिये प्रश्न पत्र भी सॉल्वरों तक भेजा दिया था। सॉल्वरों ने उत्तर पुस्तिकाएं लिखनी शुरू कर दी थीं।