फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another vehicle collided from behind in a standing canter in moradabad driver and owner died

Moradabad Accident: खड़े कैंटर में पीछे से दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर और मालिक की मौत

Sat, 27 May 2023 04:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 May 2023 04:08 PM IST
सार

इस हादसे में कैंटर के नीचे लेटे अवनीश और इकरार पर कैंटर के पहिए चढ़ गए। दोनों की पहियों में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Another vehicle collided from behind in a standing canter in moradabad driver and owner died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड पर भटावली गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे एक वाहन ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में बदायूं के थाना दातागंज निवासी चालक इकरार और कैंटर स्वामी अवनीश गुप्ता की मौत हो गई। दोनों बिजनौर के नगीना से कैंटर में गुड़ भरकर दातागंज जा रहे थे। कैंटर में खराबी आ जाने के कारण दोनों कैंटर को सड़क किनारे खड़ा करने के बाद ठीक कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के कंपनी गेट कासपुर रोड निवासी अवनीश गुप्ता (45) कैंटर मालिक थे। परिवार में पत्नी रेणु और चार बच्चे ऋषि गुप्ता, आर्यन गुप्ता, ऋतिक गुप्ता और बेटी जूली गुप्ता है। बड़े भाई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कैंटर का परिचालक छुट्टी लेकर घर चला गया था। अवनीश खुद ही चालक इकरार (48) पुत्र इस्माईल निवासी आजमपुर इसरुआ थाना दातागंज (बदायूं) के साथ बिजनौर के नगीना से माल भरने के लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कैंटर में गुड़ लादकर दोनों बदायूं लौट रहे थे। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली में रात करीब ढाई बजे कैंटर अचानक खराब हो गया। चालक ने कैंटर सड़क किनारे रोक दिया था। इसके बाद चालक और स्वामी कैंटर के नीचे घुसकर उसकी कमी को तलाशने लगे। इसी दौरान अगवानपुर रेलवे ओवर ब्रिज की ओर से तेज गति से आए एक अन्य वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

इस हादसे में कैंटर के नीचे लेटे अवनीश और इकरार पर कैंटर के पहिए चढ़ गए। दोनों की पहियों में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की बाद टक्कर मारने वाला चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही अगवानपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कैंटर में फंसे दोनों के शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। 

अवनीश के मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना पर शनिवार सुबह चालक और कैंटर स्वामी के परिजन आ गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed