{"_id":"64efa22503a137f1ed0b87f6","slug":"another-case-registered-against-home-guard-company-commander-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-231558-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होमगार्ड कंपनी कमांडर के खिलाफ एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होमगार्ड कंपनी कमांडर के खिलाफ एक और केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। धोखाधड़ी और मस्टर रोल में गड़बड़ी करने के आरोप में निलबित किए गए कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि निलंबित होने के बावजूद राजेंद्र सिंह ने बावर्दी मीडिया में बयान दिया और उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाकर अनुशासनहीनता की है।
होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट अभिलेश नायाराण सिंह ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि राजेंद्र सिंह माह सितंबर 2016 में सिविल लाइंस थाने में ड्यूटी पर तैनात थे। होमगार्ड मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट का परीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि राजेंद्र सिंह ने सफेदा लगाकर गलत मस्टर रोल प्रस्तुत किया है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था।
इसके बाद राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था। बाजवूद इसके राजेद्र सिंह ने बावर्दी मीडिया में बयान दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के प्रति गलत बयानबाजी की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।