फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another allegation of demanding money against the Municipal Chairman

Moradabad News: नगर पालिका अध्यक्ष पर रुपये मांगने का एक और आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Another allegation of demanding money against the Municipal Chairman
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी पर रुपये मांगने का एक और आरोप लगा है। एक अधिवक्ता ने निर्माण का नक्शा स्वीकृत करने के लिए पांच लाख रुपये मांगने की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला चलचित्र रोड वार्ड 25 निवासी अधिवक्ता मुमताज आलम सैफी ने मंगलवार को पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आवेदन किया था। 6 जून 2023 को 24,050 रुपये शुल्क जमा किया। इसके बाद अध्यक्ष के कहने पर 7 जून 2023 को शपथ पत्र और आवेदन भी दे दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यालय में संपर्क करने पर अध्यक्ष ने पांच लाख रुपये की मांग की और बिना रकम दिए नक्शा स्वीकृत करने से मना कर दिया। साथ ही बिना स्वीकृति निर्माण कराने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार पालिका के चक्कर लगा रहा है, लेकिन नक्शा स्वीकृत नहीं किया जा रहा और धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। वहीं, पालिका अध्यक्ष मो. इरफान सैफी ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया था और उसी भूमि पर नक्शा स्वीकृत करने से मना करने पर यह झूठा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed