{"_id":"69e939e653daf8940e052308","slug":"another-accused-involved-in-the-murder-of-husband-and-wife-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-884355-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति-पत्नी की हत्या में शामिल एक और आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति-पत्नी की हत्या में शामिल एक और आरोपी भेजा जेल
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की चक्कर की मिलक में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या में शामिल रहे आरोपी अनस को बुधवार की दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी अनस को पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पैर में गोली गई थी।
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी फहीम के बेटे फरजंद ने चाकू से गोदकर राजा और उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में फरजंद के साथ उसका साथी अनस भी शामिल था। मंगलवार की रात रात अगवानपुर पुल के पास पुलिस ने अनस को पूछताछ के लिए रोका था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा था। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
उसके पैर में गोली लगी और मौके पर ही गिर गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अनस को बुधवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।