फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Announcement of Kisan Morcha president put on hold; no consensus reached on youth and minority wing heads.

Moradabad News: किसान मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा रुकी, युवा-अल्पसंख्यक पर नहीं लगी मुहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Kisan Morcha president put on hold; no consensus reached on youth and minority wing heads.
- भाजपा महानगर के तीन मोर्चों के अध्यक्षों के नाम नहीं हो सके घोषित
विज्ञापन

- महानगर कार्यकारिणी में सात महीने से खाली चल रहे उपाध्यक्ष के दो पद
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। भाजपा महानगर के मोर्चों का गठन फिर लटक गया है। तीन मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की अभी घोषणा नहीं हो सकी है। किसान मोर्चा की घोषणा रोक दी गई है। जबकि युवा और अल्पसंख्यक मोर्चा के नामों पर अभी मुहर नहीं लग सकी है। वहीं महानगर कार्यकारिणी में करीब सात महीने उपाध्यक्ष के दो पद खाली चल रहे हैं।
पिछले दिनों भाजपा महानगर महिला मोर्चा और एससी मोर्चा के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं सुनीता सैनी को लेकर पार्टी के भीतर नेताओं में खींचतान सामने आ चुकी है। अध्यक्ष के लिए भेजे के तीन नामों को दरकिनार कर सुनीता सैनी को अध्यक्ष बना दिया गया। चर्चा है कि उपजे के विवाद के बाद किसान मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा रोक दी गई है। वहीं युवा और अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के नाम अभी तय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा महानगर कमेटी में खाली चल रहे उपाध्यक्ष के दो पद अभी भरे नहीं गए हैं। पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के कारण अध्यक्ष के नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि भाजपा नेताओं का तर्क है कि अल्पसंख्यक और युवा मोर्चा के प्रदेश और क्षेत्र के अध्यक्षों की अभी घोषणा नहीं हो सकी है। इस कारण महानगर की घोषणा नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बाकी बचे तीनों मोर्चों के अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम भेजे जा चुके हैं। जल्द ही सभी मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। दो उपाध्यक्ष जल्द बना दिए जाएंगे। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed