फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Announcement of cleaning workers, garbage will not be lifted from today

सफाई कर्मचारियों का एलान, आज से नहीं होगा कूड़ा उठान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Announcement of cleaning workers, garbage will not be lifted from today
नगर निगम कार्यालय पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी । संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। अपर नगर आयुक्त को धमकाने के आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक की गिरफ्तारी समेत तीन मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने टाउनहाल पर दोपहर धरना-प्रदर्शन किया व सभा की। प्रदर्शनकारियों को उम्मीद थी कि नगर निगम अथवा प्रशासन का कोई अधिकारी उनके बीच पहुंच कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देगा, लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो कर्मचारी नेताओं ने बुधवार सुबह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर देने का एलान कर दिया है। सफाई कर्मचारियों के इस एलान के बाद नगर निगम के अधिकारी व्यवस्था सुचारु करने की जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न सफाई संगठनों के संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सुबह सफाई कार्य करने के बाद सफाई कर्मचारी टाउनहाल पर एकत्र हुए तथा वहीं अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर ही आंदोलनकारियों ने सभा की। जिसे संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारी नेता ओमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि सपा नेता ने अपर नगर आयुक्त को धमकाया है, गालियां दी हैं। इसके लिए सफाई कर्मचारी अधिकारियों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हैं। आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके अलावा नगर निगम बोर्ड की बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये मानदेय का भुगतान का प्रस्ताव किया गया था, जिसका अभी तक पालन नहीं हो सका है। अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। लायंस कंपनी को 20 वार्डों में सफाई कार्य का ठेका दे दिया गया है। इस कंपनी के आने के बाद से आउट सोर्सिंग नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। लिहाजा दिया ठेका निरस्त होना चाहिए।
विज्ञापन

दोपहर से लेकर शाम तक कोई जिम्मेदार निगम अधिकारी अथवा प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंच कर उनकी तीनोें मांगों के संबंध में प्रगति व कार्रवाई का आश्वासन देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की राय लेकर सफाई कर्मचारी नेताओं ने बुधवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर देने का एलान कर दिया। ओमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू द्रविण, सुनील लश्करी, संजय समर्पित, किशन, प्रेम बाबू वाल्मीकि, रंजीत सिंह काका, राजेंद्र वाल्मीकि, रॉबर्ट चौधरी, वेद प्रकाश, सुरेंद्र, जीतेंद्र, मुन्नीलाल आदि सफाई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद मामले की कमिश्नर ने तलब की रिपोर्ट
टैक्स वसूली कार्रवाई को लेकर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह तथा सपा नेता यूसुफ मलिक के बीच हुए विवाद के मामले की पूरी रिपोर्ट कमिश्नर ने तलब की है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर आयुक्त से विवाद के कारण, उसके दोषियों पर अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। उसके प्राप्त होने के बाद दोषियों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। ब्यूरो
आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी न होने तक वसूली टीम नहीं करेगी कार्य
नगर निगम संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीलीकोठी स्थित मीटिंग हाल में बैठक की। जिसमें तय किया गया कि जब तक आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वसूली टीम फील्ड में जाकर वसूली कार्य नहीं करेगी। लेकिन आम नगर वासियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कैश काउंटर खुले रहेंगे। बैठक में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. सुबहान, मोहित चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के लिए सौंपा कमिश्नर को ज्ञापन
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने मंगलवार कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर उनकी गैर मौजूदगी में वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि यूसुफ मलिक पर भूमाफिया के आरोप पहले लग चुके हैं। कई स्थानों पर अवैध कब्जे भी किए हैं। रामपुर जिले में भी मुकदमा उस पर दर्ज है। सभी की जांच कराने और कार्रवाई कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed