फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Animal foster named the calf, SDM reached the program

पशु पालक ने किया बछड़े का नामकरण, कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम

Wed, 01 Feb 2023 01:11 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Wed, 01 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Animal foster named the calf, SDM reached the program
बछड़े के नामकरण में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शाहबाद (रामपुर)। गाय ने बछडे़ को जन्म दिया। इस खुशी में पशु पालक ने उसके नामकरण का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम सुनील कुमार ने भी शिरकत की। इस दौरान बछडे़ का नाम सुमेरू और गाय को लक्ष्मी का नाम दिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव रुतमपुर निवासी पशु पालक पंद्रह दिन पहले मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत गोशाला से एक गाय लेकर आए थे। पशु पालक के घर आने के चार दिन बाद इस गाय ने बछड़े को जन्म दिया। साथ ही गाय ने छह लीटर दूध भी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे खुश किसान ने गाय के बछड़े का नामकरण कार्यक्रम किया। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में एसडीएम सुनील कुमार भी शामिल हुए। पशु पालक ने गाय का नाम लक्ष्मी और बछड़े के नाम सुमेरू रखा है। एसडीएम ने गांव में अन्य लोगों को भी गोशाला से पशुओं को लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए एसडीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पशु पलकों को एक पशु का तीस रुपये प्रति पशु और माह के नौ सौ रुपये के हिसाब से सरकार गोवंश पशु को पालने का खर्चा दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा क्षेत्र की गोशाला में अभी 176 गाय और हैं पशुपालकों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह इन्हें लेकर जाएं, पशुपालकों को पशुओं को पालने का खर्चा भी दिया जाएगा। नंदी को घरेलू काम में ले सकते हैं और गाय से दूध लेकर आमदनी का जरिया भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed