फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   animal body part found in a village

मुरादाबाद के कटघर में मिले पशुओं के अवशेष, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
animal body part found in a village
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के गोट गांव में सोमवार को पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मचा। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में आस पड़ोस के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला कटघर क्षेत्र के गोट गांव के जंगल का है। सोमवार सुबह ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि तालाब किनारे एक खेत में पशुओं के अवशेष और खून पड़ा हुआ था। जिससे लग रहा है कि वहां पशुओं का कटान किया गया है। इसकी जानकारी जैसे ही आस पड़ोस के गांवों में पहुंची तो मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कटघर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी अमित आनंद और सीओ कटघर पूनम सिरोही भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए और अपने घरों को लौट गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पशु काटने वालों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसए में की जाएगी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि रविवार की रात किसी समय पशु कटान किया गया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना में जितने भी आरोपी शामिल रहे होंगे। उनके खिलाफ एनएसए में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
मुरादाबाद। पशु कटाने की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर कटघर, गलशहीद और भोजपुर थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया था। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed