फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry with the attitude of the administration, the farmers ploughed the land of Century Mill

Moradabad News: प्रशासन के रवैये से नाराज किसानों ने सेंचुरी मिल की जमीन जोती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Angry with the attitude of the administration, the farmers ploughed the land of Century Mill
ठाकुरद्वारा। बार-बार वार्ता टालने से नाराज किसानों ने रविवार को सेंचुरी मिल की करीब 150 बीघा जमीन जोत दी। मामले की जानकारी होने पर एएसपी अमरिंदर सिंह और एसडीएम सदर राम मोहन ने चार थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और किसानों को वार्ता करने का आश्वासन देकर जोताई रुकवाई। दोपहर में किसान डीएम से वार्ता करने के लिए मुरादबाद के लिए चले गए।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी के नेतृत्व में बथुआखेड़ा, मानपुर दत्तराम और बुढ़ानपुर समेत कई गांवों के किसान करीब एक साल से बथुआखेड़ा गांव में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान अधिग्रहित की गई भूमि को वापस देने व 35 साल का रोजगार भत्ता देने की मांग कर रह हैं। बीते पांच और छह नवंबर को किसानों ने प्रदर्शन कर सेंचुरी पेपर मिल की जमीन को जोतने का प्रयास किया था। लेकिन एसपी और एडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को वार्ता का आश्वसन दिया तो किसानों मान गए और जोताई रोक दी थी।
विज्ञापन

पहले 28 नवंबर और बाद मे दो दिसंबर को डीएम और एसएसपी ने सेंचुरी मिल प्रबंधन से वार्ता करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक मिल प्रबंधन से वार्ता नहीं कराई है। जिससे गुस्साए कई गांवों के किसान रविवार को करीब 30 ट्रैक्टर लेकर अलीगंज-बुढ़ानपुर स्थित सेंचुरी मिल की भूमि पर पहुंचे और जोताई शुरू कर दी। जानकारी होने पर चार थानों की पुलिस के साथ एएसपी अमरिंदर सिंह और एसडीएम सदर राममोहन ने पहुंचकर किसानों को जोताई करने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में अपनी जमीन लेकर रहेंगे किसान : आयुषी सिंधु
धरने का नेतृत्व कर रही किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया ने कहा कि पुलिस-प्रशासन लगातार झूठे वादे कर रहा है। सेंचुरी पेपर मिल 2000 हजार करोड़ रुपये की जमीन 20 करोड़ में हड़पना चाहता था। मजबूर होकर किसानों को भूमि जोताई करने का निर्णय लेना पड़ा। कहा कि यह जमीन किसानों की है और किसान हर हाल में अपनी जमीन लेकर रहेंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डीएम और एसपी की मौजूदगी में सेंचुरी मिल प्रबंधन से किसानों की वार्ता कराई जाएगी। जिसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान भाकियू चढ़ूनी के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, तहसील अध्यक्ष प्रमोद यादव, सत्येंद्र फौजी, ब्लॉक अध्यक्ष साबिर हुसैन, तुषार कुमार समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एसएसपी ने दोनों पक्षों से वार्ता के लिए नाम मांगें

प्रशासन के जोताई रोकने के बाद किसान नेता वार्ता के लिए मुरादाबाद पहुंचे। जहां पर डीएम से वार्ता नहीं हो सकी। जिसके बाद किसान नेताओं ने एसएसपी सतपाल अंतिल से वार्ता की। एसएसपी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द इस मामले में वार्ता करा समाधान निकाला जाएगा। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि एसएसपी ने दोनों पक्षों से वार्ता के लिए नाम मांगें हैं। वार्ता के दौरान भाकियू चढ़ूनी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया, जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, सेंचुरी मिल प्रबंधन के कुछ अधिकारी और एसडीएम ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह, एएसपी अमरिंदर सिंह मौजूद रहे।

&&&&&&&&&&&&&
1989 में किसानों भूमि अधिगृहीत करने के बाद सरकार ने 1996 में यह जमीन सेंचुरी पेपर मिल को बेच दी थी। किसान अब जमीन को वापस मांग रहे हैं। उनकी मांगें एक लंबी प्रक्रिया से जुड़ी हैं। इसमें कानूनी प्रक्रिया भी शामिल है। किसानों ने प्रशासन को सूचना दिए बिना सेंचुरी पेपर मिल की जमीन पर जोताई शुरू कर दी। जिसे रुकवा दिया है। -राममोहन, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed