फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry villagers jammed due to non-arrest of the killers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम, 12 घंटे के अल्टीमेटम के बाद दी हाईवे जाम करने की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed due to non-arrest of the killers
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में हुई राशन डीलर के पति सुरेंद्र सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजन और ग्रामीणों ने पीपलसाना गनीमत नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 12 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह (35) सिक्योरिटी गार्ड थे। वह मुरादाबाद में साईं गार्डन में ड्यूटी करते थे। शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे भोजपुर क्षेत्र में इस्लामनगर- काफ़ियाबाद मार्ग पर सुरेंद्र पर गोलियां बरसा दी गई थीं। कॉसमॉस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पिता नेतराम की तहरीर पर पुलिस ने इस हत्याकांड में काफियाबाद निवासी आरोपी सचिन, रोहित, जितेंद्र और घोसीपुरा के अनीस समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है, लेकिन अन्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुरेंद्र सिंह के परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर गए। पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकों से पहुंचे ग्रामीणों ने पीपलसाना-गनीमतनगर मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर भोजपुर एसओ राशिद अली खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में ग्रामीण किसी तरह जाम खोलने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो मुरादाबाद-रामनगर हाईवे जाम किया जाएगा। इस दौरान करीब एक घंटे तक पीपलसाना-गनिमतनगर मार्ग जाम रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वांछित चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed