फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   angry relatives jaam on delhi highway

गुस्साए लोगों ने दिल्ली हाईवे पर रखा शव, शहर जाम

Tue, 21 Mar 2017 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
angry relatives jaam on delhi highway
जाम - फोटो : अमर उजाला
सिरकोई भूड़ गांव से अगवा शीतल की हत्या के बाद प्रॉपट्री डीलर महेंद्र की सिरकटी लाश मिलने से गांव में सोमवार को सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ दिल्ली हाईवे पर साईं अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हाईवे दो घंटे जाम रहा। रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला गया। पुलिस ने पांच दिन के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। भूड़ सिरकोई गांव से 16 फरवरी को अगवा शीतल (16) का शव असमोली में दो हफ्ते पहले मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एक सूचना पर परिजनाें ने असमोली जाकर कपड़ों से शव की शिनाख्त की थी। प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र (22)की लाश अमरोहा के सैद नगली में ढक्का मोड़ के  पास आम के बाग में रविवार को दफन मिली। सोमवार को पुलिस की सूचना पर पहुंचे महेंद्र के परिजनों ने जूतों, कपड़ों और हाथ पर जले के निशान से शव की शिनाख्त की।

तीनों सिरकाई भूड़ के रहने वाले थे। गायब शीतल और महेंद्र की मौत की खबर पर दोनों परिवारों में मातम छा गया था। सोमवार शाम चार बजे शव को परिजन अमरोहा से मुरादाबाद लेकर आए और दिल्ली हाईवे पर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया।

हाईवे पर प्रदर्शन के कारण जाम लग गया। पुलिस ने फव्वारा चौक और कांशीराम नगर गेट से डायर्वजन कर वाहन चालकों को शहर की तरफ भेजा। हंगामे की सूचना पर एएसपी डॉ. यशवीर सिंह, सिविल लाइंस, मझोला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतकों के परिजनों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। परिजनों की इस दौरान एएसपी से नोकझोंक हुई। आरोप था कि किडनैपर अरविंद को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसे पांच लाख की रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

एएसपी ने रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़े जाने के आरोप को निराधार बताया। परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी अरविंद समेत वारदात में जितने भी लोग शामिल होंगे उन सभी की पांच दिन के अंदर गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 


एएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शाम छह बजे प्रदर्शन समाप्त किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका, आरोपियों की तलाश में दो टीमें जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed