फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry farmers blocked the highway due to non-availability of fertilizers at the committee

Moradabad News: समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the highway due to non-availability of fertilizers at the committee
बबराला। गुन्नौर नगर में स्थित सहकारी समिति कंहुआ पर बीते दो दिनों से खाद वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को अचानक खाद वितरण रोके जाने पर किसान भड़क गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और खाद वितरण कराया। वहीं समिति सचिव का कहना है कि कनेक्टिविटी फेल होने से कुछ देर के लिए खाद वितरण रुक गया था।तहसील क्षेत्र के कंहुआ सहकारी समिति, गुन्नौर टाउन एरिया, बबराला टाउन एरिया, महमदपुर, भकरौली समेत 10 सहकारी समिति हैं। जिनमें बीते दो दिनों से कंहुआ व महमूदपुर साधन सहकारी समिति पर आए यूरिया के कट्टों का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भी सुबह छह बजे से ही सैकड़ों की संख्या में किसान खाद के लिए लाइन में लग गए। सुबह 11 बजे करीब अचानक खाद वितरण रोक दिया गया। बड़ी संख्या में किसान खाद से वंचित रह गए वह समिति के सामने हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार अनुज कुमार भी पहुंचे। किसानोंं को समझा बुझा कर जाम खुलवाया और किसानों को पर्ची दिलवा कर खाद दिलवाया। समिति सचिव हरिशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कंहुआ सहकारी समिति पर 850 बोरी यूरिया की आई थी। इनमें 250 बोरी किसानों को वितरित कर दी गईं। शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान कनेक्टिविटी फेल हो गई। इससे कुछ देर के लिए वितरण कार्य में रुकावट आई। पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed