फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry beneficiaries at MDA office due to non-receipt of keys of houses of Pradhan Mantri Awas Yojana in moradabad

यूपी: चाबी देने की बात कहकर बुलाया, सीएम के जाते ही खाली हाथ लौटाया, गुस्साए लाभार्थियों का एमडीए दफ्तर पर हंगामा

Tue, 02 Nov 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Nov 2021 10:48 AM IST
सार

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री आवास की चाबी ना मिलने से गुस्साए लाभार्थियों ने पहले कार्यक्रम स्थल पर फिर एमडीए दफ्तर पहुंचकर तीन घंटे तक हंगामा किया। लाभार्थियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चाबी देने की बात कहकर बुलाया गया था, सीएम के जाते ही खाली हाथ लौटा दिया।

विज्ञापन
Angry beneficiaries at MDA office due to non-receipt of keys of houses of Pradhan Mantri Awas Yojana in moradabad
गुस्साए लाभार्थियों का एमडीए दफ्तर पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में एमडीए और डूडा द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री आवासों के लोकार्पण के बाद सीएम के लौटते ही हंगामा शुरू हो गया। प्रधानमंत्री आवास की चाबी ना मिलने से गुस्साए लाभार्थियों ने पहले कार्यक्रम स्थल पर फिर एमडीए दफ्तर पहुंचकर तीन घंटे तक हंगामा किया। लाभार्थियों का आरोप था कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास की चाबी देने की बात कहकर बुलाया गया लेकिन चाबी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


एमडीए द्वारा पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार किए गए 1008 आवासों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया गया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद एमडीए और डूडा के पांच-पांच लाभार्थियों को आवासों की चाबी की डमी सौंपी गई, लेकिन बाकी लोगों को चाबियां नहीं मिलीं इसे लेकर सीएम के वापस लौटते ही हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थलों पर ही लाभार्थियों ने अधिकारियों को घेरकर अपने अपने आवास की चाबियां मांगनी शुरू कर दी। उनका कहना था कि दो दिन से एमडीए कर्मी उन्हें फोन कर रहे थे। उन्हें आवास की चाबी देने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन चाबी नहीं दी गई। पूछने पर अधिकारी उनकी पूरी किस्त जमा ना होने की बात कहने लगे। लाभार्थियों का कहना था कि यदि उनकी किस्त पूरी नहीं थी तो ये बात पहले बतानी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि एमडीए कुल 1744 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बना रहा है। 1008 मकान तैयार हो चुके हैं। जिन्होंने अपनी पूरी किस्तें जमा कर दी हैं उन्हें मकानों का आवंटन किया जा रहा है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह कार्यक्रम में आए थे। उनके आवंटन पत्र ले लिए गए हैं। जिनकी किस्त जमा हैं उन्हें चाबी दी जाएगी। जिनकी किस्त शेष है वह कभी भी किस्त जमा कराकर चाबी ले सकते हैं। 
 

विरोधियों पर प्रहार, लाभार्थियों को दिवाली पर आवास का उपहार

दीपावली से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लोकार्पण एवं लाभार्थियों को चाबी वितरण कार्यक्रम में मुरादाबाद आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर हमलावर दिखे। योजनाओं की उपलब्धियों से सीएम ने विपक्षियों पर प्रहार किया। साथ ही दिवाली पर लाभार्थियों को आवास का उपहार दिया। दस लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में योजनाओं का प्रचार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को पिछली सरकार ने राज्य में लागू करने में कोताही बरती। उनके लिए अपना परिवार ही प्रदेश था। जब 2017 में नई सरकार आई तो हमारी सरकार ने 25 करोड़ जनता को अपना परिवार माना। 2017 से पहले प्रदेश में 4300 लोगों को भी आवास नहीं मिल पाया था। साढ़े चार साल में हमारी सरकार ने 43 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया। 

बिजली, रसोई गैस कनेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराए। ये काम 2017 से पहले भी हो सकते थे लेकिन वो सरकारें जनता के लिए संवेदनशील नहीं थीं। उनको समाज को बांटने से फुर्सत नहीं थी। उन्होंने आवास के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई दी। कहा कि ये दिवाली का विशेष उपहार है। आपको शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने इन्हें सौंपी चाबी
एमडीए के लाभार्थी
- बबली कौर, हमदा जैदी, हरीलाल सैनी, चंदनराम, दयावती कश्यप

डूडा के लाभार्थी
- संजीव कुमार, प्रेमा देवी, संजय, जाफरी, जयवती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed