फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An old man who climbed a tree to escape from monkeys died after falling from it

Moradabad News: बंदरों से बचने के लिए पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की नीचे गिर कर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
An old man who climbed a tree to escape from monkeys died after falling from it
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव कंजर बसेड़ा में बृहस्पतिवार की दोपहर बंदरों से बचने के लिए पेड़ पर चढ़े एक बुजुर्ग की नीचे गिरकर मौत हो गई। शोकाकुल परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम कंजरबसेड़ा निवासी हरपाल सिंह 70 साल बंदरों से काफी परेशान थे। बंदरों का झुंड आए दिन उनके घर के भीतर सामान ले जाता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने घर पर अकेले थे। अचानक कुछ बंदर उनके घर में घुस आए। बंदरों से बचने के लिए हरपाल सिंह घर से सटे एक पेड़ पर चढ़ गए। अचानक उनका पांव फिसला और वह नीचे गिर पड़े। सिर जमीन पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। उन्होंने निजी चिकित्सक को दिखाया। उसने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed