फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An engineer was cheated of Rs. 2.5 lakh on the pretext of getting a job in Saudi Arabia.

Moradabad: सऊदी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, इंजीनियर को दिया था चालीस प्रतिशत वेतन बढ़ाने का ऑफर

Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
सार

साइबर ठगों ने इंजीनियर को वेतन बढ़ाने का ऑफर देकर पौने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने बताया ठगों ने 14 लोगों से लाखों रुपये नौकरी लगाने की बात कह ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
An engineer was cheated of Rs. 2.5 lakh on the pretext of getting a job in Saudi Arabia.
police crime - फोटो : istock

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी इंजीनियर शिवम कुमार शर्मा से साइबर ठगों ने सऊदी अरब की कंपनी में नौकरी का झांसा देकर पौने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित इंजीनियर ने बताया उसके अलावा 14 अन्य युवक भी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रकाशनगर निवासी इंजीनियर शिवम कुमार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उसके पास अप्रैल 2023 में ईमेल के माध्यम से सऊदी अरब की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी के लिए ऑफर आया।
विज्ञापन


जिसमें उन्हें 40 प्रतिशत वेतन बढ़ाकर देने की बात कही गई थी। साइबर ठग के लालच में आकर शिवम कुमार शर्मा ने ऑफर स्वीकार कर लिया था। इसके बाद साइबर ठग ने उनसे एक लाख 75 हजार रुपये भी अपने खाते में यह कहकर जमा करा लिए कि आपने दो साल तक नौकरी ठीक से की तो इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी इस धनराशि से कंपनी के शेयर खरीदे जाएंगे। आरोपी ने इंटरव्यू भी ऑनलाइन करा दिया था। इसके बाद उन्हें ऑफर लेटर भेज दिया गया था। उसमें भी जमा कराए गए एक लाख 75 हजार रुपये का जिक्र किया था। जिससे उन्हें विश्वास हो गया था।


कुछ दिन बाद ही पता चला कि जिस ईमेल आईडी से उन्हें मेल भेजे जा रहे हैं वो फर्जी है। उनके अलावा 14 अन्य युवक भी साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। पीड़ित ने इस मामले में साइबर सेल और पुलिस थाने में शिकायत की। साइबर सेल ने मामले की जांच की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed