{"_id":"6a07824f830bf3a20b065c55","slug":"an-elderly-woman-crossing-the-road-was-hit-by-a-sports-bike-and-died-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-903022-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को स्पोर्ट्स बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को स्पोर्ट्स बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली रोड पर स्पोर्ट्स बाइक ने बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुन्नी देवी की मौत हो गई। हादसे के समय वह खेत पर जाने के लिए सड़क पार कर रहीं थीं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ग्रेटर नोएडा निवासी समउज्जवल बाइक राइडर है।
हादसे में जान गंवाने वाली मुन्नी देवी (70) मझोला के मंगूपुरा निवासी थीं। मुन्नी बड़े बेटे रामौतार के साथ रहती थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर जा रहीं थीं। गांव के सामने ही सड़क पार कर रहीं थीं। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक भी बाइक समेत गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।उन्होंने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी बाइक सवार को पकड़कर थाने ले गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली मुन्नी देवी के पोते ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक सवार समउज्जवल ग्रेटर नोएडा के विसरक निवासी और बाइक राइडर है। हादसे के समय वह किसी काम से मुरादाबाद आ रहा था।